UP Govt Jobs: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की राह देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी खबर आ चुकी है। उत्तर प्रदेश राज्यसभा के अंतर्गत 12000 पदों पर भर्तियो का ऐलान कर दिया गया है और भर्तियो के संबंध में सीएम योगी ने आदेश भी विभागों को जारी कर दिया है और निर्देश भी जारी कर दिया है उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की अगर आप तलाश कर रहे हैं तो आपका जो इंतजार है वह समाप्त होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश में बंपर भर्तियो के ऐलान से युवाओं में काफी खुशी की लहर है। 11000 विभिन्न प्रकार के पदों पर भर्तियां की जाएगी और इस संबंध में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को आदेश भी पारित कर दिया है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग समूह ग की भर्तियां आयोजित करवाता है और हजारों पदों पर समूह ग की भर्तियां उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से निकाली जाती हैं। क्योंकि उत्तर प्रदेश में समूह ग की भर्तियों का कराने का जिम्मा सिर्फ उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को ही दिया गया है और विभिन्न प्रकार के सैकड़ो विभागों की भर्तियां उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आयोजित करवाता है।
यूपी में 11 हजार नई सरकारी भर्तियों का सीएम योगी ने किया ऐलान
उत्तर प्रदेश में नई सरकारी भर्तियों के संबंध में बात कर लिया जाए तो राजस्व विभाग के अंतर्गत 11000 से अधिक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं और 5500 लेखपाल के पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं और कनिष्ठ सहायक के 1600 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। स्टेनो के 950 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं नायब तहसीलदार के कुल 300 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं इसके अलावा तहसीलदार के 390 पदों पर भर्तियां होंगी। वरिष्ठ सहायक के 15 पदों पर भर्तियां होंगी और प्रशासनिक अफसर के 350 पदों पर प्रमोशन से पदों को भर जाने वाला है राजस्व निरीक्षक के 800 पदों पर भर्तियां की जाएगी। प्रमोशन से जो नियुक्त हो जाएंगे उन्हें सीधी भर्ती से भरा जाएगा।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को 50000 से ज्यादा पदों का रियासत प्राप्त हो गया है वर्तमान में राजस्व विभाग के अंतर्गत कुल 49070 पद स्वीकृत किए गए हैं जिसमें अभी के वर्तमान में लगभग 12000 के पास पास पद खाली हैं जिसमें लेखपाल के 5500 पद रिक्त हैं और पिछली भर्ती के 1500 रिक्त हैं तो इन सभी को जोड़ दिया जाए तो 7000 पदों पर लेखपाल की भर्ती जारी होगी। इसके अलावा और भी नयी भर्तियो का नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से जारी होगा।
UPSSSC से इन विभागो में होगी भर्तियां
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में एएनम के कुल 4800 पदों पर भर्तियो का नोटिफिकेशन निकाला जाने वाला है। आवास विकास में जूनियर इंजीनियर के कुल 500 पदों पर विज्ञापन निकाला जाएगा। उद्योग व उध्यम प्रोत्साहन विभाग में 300 पदों पर नोटिफिकेशन निकाला जाएगा। आप सभी को बता देते हैं उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से 65000 पदों पर शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी होगा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्तियां जारी करेगा। कुल मिलाकर हर एक विभाग के माध्यम से नई भर्तियों का नोटिफिकेशन निकलने जा रहा है।