UP Govt 1 Lac New Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में 1 लाख नई सरकारी भर्तियां जारी होने वाली है उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के माध्यम से युवाओं को एक बार फिर से काफी बड़ी खुशखबरी दे दी गई है और कैबिनेट मीटिंग में काफी महत्वपूर्ण फैसला भी लिया गया है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश में किसी भी सरकारी भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश में काफी लंबे समय से कई प्रकार की सरकारी भर्तियों की तैयारी अभ्यर्थियों के द्वारा की जा रही है। उत्तर प्रदेश में अब सरकारी भर्तियों का विज्ञापन जारी किया जाना 2025 से शुरू होने वाला है। इस वर्ष का पहला महीना चल रहा है और कैबिनेट मीटिंग महाकुंभ के दौरान आयोजित हुई और जानकारी यह निकलकर आ रही है कि रोजगार संबंधी महत्वपूर्ण फैसला भी इस कैबिनेट मीटिंग में हुआ है।
यूपी में नई सरकारी भर्तियों को लेकर ताजा जानकारी
उत्तर प्रदेश में आज एक कैबिनेट मीटिंग का आयोजन हुआ था और इस कैबिनेट मीटिंग में रोजगार संबंधी एक महत्वपूर्ण फैसला हुआ है। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कैबिनेट मीटिंग के बैठक में हुई चर्चा पर जानकारी देते हुए यह बताया कि रोजगार को लेकर नई पॉलिसी बनाने पर यहां पर चर्चा हुई हालांकि सरकारी भर्तियों और प्राइवेट कंपनियों में भर्तियो को लेकर पॉलिसीयां बने जाएंगे। इसके साथ ही युवाओं को स्मार्टफोन टैबलेट देने की बात पर भी मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चाएं हुई है यानी कि उत्तर प्रदेश में जो छात्र पढ़ रहे हैं उन्हें फ्री में स्मार्टफोन और टैबलेट भी वितरित किए जाएंगे। हालांकि एक लाख कौन-कौन से सरकारी पदों पर भर्ती आएंगे। उसके बारे में नीचे पूरा ब्यौरा सहित जानकारियां को बताया गया है।
यूपी में 52000 पदों पर विभिन्न प्रकार की शिक्षक भर्तियां
उत्तर प्रदेश में शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से नई शिक्षक भर्तियां जारी की जाने वाली है। आप सभी की जानकारी के लिए बता देते हैं उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से 25000 पदों पर टीजीटी और पीजीटी की नई भर्ती जारी की जाएगी और 27000 पदों पर प्राथमिक शिक्षक भर्तियां का विज्ञापन घोषित किया जाएगा और 10000 पदों पर एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। बल्कि शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से एग्जाम कैलेंडर घोषित होगा और उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की जो एलटी ग्रेड की शिक्षक भर्ती होगी यह अभी लोकसेवा आयोग अपने एग्जाम कैलेंडर में इस भर्ती का जिक्र करेगा।
यूपी में अन्य विभागों में 50000 पदों पर नई भर्तियां
उत्तर प्रदेश में अन्य विभागों में भी 50000 पदों पर नई भर्तियों का विज्ञापन इसी वर्ष 2025 में घोषित किया जाएगा। मिली जानकारी के आधार पर पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से 40 हजार पदों पर सिपाही भर्ती का विज्ञापन घोषित होगा।और जो 10000 पद है वह उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से विज्ञापन घोषित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में यह सभी भर्तियां इसी वर्ष 2025 में घोषित की जाएंगी। उत्तर प्रदेश मैं वर्ष 2025 रोजगार के मामले में सबसे बेहतरीन वर्ष होने वाला है क्योंकि इस वर्ष ढेर सारी भर्तियां जारी किए जाएंगे। इसका सबसे बड़ा कारण यह भी है कि विधानसभा उत्तर प्रदेश का चुनाव 2027 में होने वाला है जो कि इसके पहले ढेर सारी भर्तियां आएंगी जो कि 2025 से यह भर्ती आना शुरू हो जाएंगी।