UP Shikshak Bharti 2025 Calendar: उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्तियो का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए काफी अच्छी खबर आ चुकी है। अगर आपने डीएलएड किया हुआ है या फिर बीएड किया हुआ है और आपके लिए काफी बड़ी संख्या में भर्तियो का आयोजन होने जा रहा है। शासन के माध्यम से कई भर्तियो का मंजूरी प्रदान कर दिया गया है। काफी लंबे समय से उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्तियो को आयोजित नहीं करवाया गया है। इसलिए लाखों अभ्यर्थी सभी शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे है। शासन के माध्यम से राजकीय माध्यमिक विद्यालय में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती प्रवक्ता भर्ती पर अर्हता स्पष्ट कर दिया गया है। जिसकी वजह से 10000 से अधिक पदों पर इस भर्ती के लिए भी पूरी तरीके से रास्ता साफ हो गया है। इसके अतिरिक्त जितने भी छात्रों में बीएड या फिर डीएलएड किया है और उम्मीदवारों के लिए काफी बड़ी खबर है।
2025 में 25000 पदों पर टीजीटी और पीजीटी की नई शिक्षक भर्ती
वर्ष 2025 कई भर्तियो के मायने की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है उत्तर प्रदेश में बीएड अभ्यर्थियों के लिए नई शिक्षक भर्ती का पिटारा खुलने वाला है। क्योंकि उत्तर प्रदेश में 25000 टीजीटी पीजीटी शिक्षकों की भर्ती उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से जारी होने वाला हैं। क्योंकि उत्तर प्रदेश में 25000 से अधिक पद वर्तमान में रिक्त है जो कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के माध्यम से इन खाली पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजा जाने वाला है। वर्ष 2022 में 4163 पदों पर भर्तियो का विज्ञापन घोषित किया गया था। जिसके लिए 13 लाख 19 हजार अभ्यर्थियों ने फॉर्म को भरा था। जिसका अभी तक एग्जाम नहीं हुआ हैं जो कि अब शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से इस भर्ती का एग्जाम आयोजित होगा। इस भर्ती के आयोजन के बाद 25000 पदों पर नई भर्तियां जारी की जाएगी और आयोग अपने एग्जाम कैलेंडर में यह 25000 टीजीटी पीजीटी की भर्ती के बारे में भी जानकारियां सम्मिलित करेगा। आयोग को अभी अधियाचन प्राप्त होने का इंतजार है। इसीलिए शिक्षा सेवा चयन एग्जाम कैलेंडर नहीं जारी कर पा रहा है।
50000 पदों पर वर्ष 2025 में प्राथमिक शिक्षकों की नई भर्तियां
उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय में काफी लंबे समय से पद रिक्त चल रहे हैं और काफी लंबे समय से भर्तियां भी नहीं आई है प्राथमिक विद्यालय में 50000 से अधिक पद रिक्त हैं। जिसके लिए नई भर्ती की मांग अभ्यर्थी काफी लंबे समय से कर रहे हैं। विभाग के माध्यम से आयोग को इन पदों से संबंधित जो अधियाचन है अभी तक वर्तमान में नहीं भेजा गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत पदों का विवरण प्राप्त होने का इंतजार बना हुआ है उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत काफी लंबे समय से भर्ती आयोजित नहीं होने से पद काफी खाली हैं। तमाम मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जानकारियां निकलकर आ रही है कुम्भ मेले के बाद प्राथमिक शिक्षक भर्ती टीजीटी पीजीटी भर्ती व एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू होने वाली है माध्यमिक विद्यालय से संबद्ध प्राथमिक विद्यालय में प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लगभग 3000 से अधिक पदों पर भर्तियां जल्द देखने को मिल सकती हैं।
वर्ष 2025 में 2000 पदों पर एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से 10000 पदों पर एलटी ग्रेड व प्रवक्ता भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा। क्योंकि लोकसेवा आयोग के इतने खाली पदों का अधियाचन प्राप्त हो गया। एलटी ग्रेड व प्रवक्ता के 10000 पदों पर विज्ञापन लोक सेवा आयोग के माध्यम से जारी किया जाने वाला है। आपको बता देते हैं एलटी ग्रेड शिक्षक के लिए 7258 पद है प्रवक्ता के लिए 1347 पद हैं। एलटी ग्रेड शिक्षक के लिए कुल पदों में से 4785 पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है और 2473 पर महिला उम्मीदवारों के लिए हैं प्रवक्ता के लिए कुल पदों में 870 पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है तो 830 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं इस भर्ती हेतु केवल बीएड और पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे। समकक्ष अर्हता को अब हटा दिया गया है। और अर्हता संबंधी जो विवाद था वह समाप्त हो चुका हैं इन दोनों भर्तियों का जिक्र भी एग्जाम कैलेंडर में रहेगा जो कि लोक सेवा आयोग के माध्यम से एग्जाम कैलेंडर जारी होगा। हालांकि कुछ और खाली पदों का अधियाचन मिल जाता है तो कुल 10000 पदों पर यह विज्ञापन जारी होगा।