UPSSSC New Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से नई भर्तियों को लेकर काफी बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। हाल ही में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से कुछ भर्तियो के विज्ञापन को घोषित किया गया था। मिली जानकारी के आधार पर कुल 3284 पदों पर यह भर्तियो के विज्ञापन को जारी किया गया था। आप सभी की जानकारी के लिए बता दिया जाता है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इन भर्तियो का पूरा रास्ता साफ हो गया है। जैसे कि कनिष्ठ सहायक के 3284 पदों पर भर्तियो पुरी की जाने वाली है। जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 22 जनवरी को समाप्त हो गया है। हालांकि पदों की संख्या पहले 2702 पदों पर नोटिफिकेशन जारी हुआ था लेकिन बाद में दो बार लगातार पदों को बढ़ाया गया और पदों की संख्या 3284 हो चुकी है। लेकिन अन्य भर्तियो को लेकर काफी महत्वपूर्ण जानकारियां आ गयी है।
UPSSSC आयोग से नई भर्तियों को लेकर ताजा जानकारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से नई भर्तियों को लेकर ताजा अपडेट आ चुकी है। आप सभी की जानकारी के लिए बता दिया जाता है कि 11000 पदों पर नई भर्तियों के विज्ञापन को घोषित किया जाएगा। जिसमें से 3284 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। जो कि कनिष्ठ सहायक भर्ती के लिए आवेदन लिया गया था। अब जानकारी यह निकल कर आ रही है कि उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7000 पदों पर नया नोटिफिकेशन देखने को मिलने वाला है। जिसमें पेट 2023 में जो भी अभ्यर्थी सम्मिलित हुए हैं उन्हें आवेदन करने का अतिरिक्त अवसर इस लेखपाल भर्ती में प्रदान किया जाएगा। यानी लेखपाल की नई भर्ती जारी होगी और जो अभ्यर्थी पेट 2023 में सम्मिलित हुए है वह अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती के फॉर्म को भर पाएंगे।
UPSSSC आयोग से इन पदों पर होगी और भर्तियां
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से और भी अन्य पदों पर भर्तियां होंगी जैसे कि लेखपाल के 7 हजार पदों पर नयी भर्तियां जारी की जाएंगी। कनिष्ठ सहायक के 3284 पदों पर अभी हाल ही में आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है।और इस भर्ती हेतु 29 जनवरी तक अभ्यर्थी आवेदन जमा कर सकेंगे और संशोधन कर सकेंगे। स्टेनो के 950 पद खाली हैं। और नायब तहसीलदार के 390 पद खाली है। तहसीलदार 390 पद खाली है वरिष्ठ सहायक के 1500 पद खाली है। राजस्व निरीक्षक के 800 पद खाली है इन पदों पर भी विज्ञापन जल्द देखने को मिलने वाला है।
UPSSSC आयोग अन्य भर्तियो को जारी करने की तैयारी में जुटा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से अन्य भर्तियो को जारी करने की तैयारी में जुटा हुआ है। आप सभी की जानकारी के लिए बता दिया जाता है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से लेखपाल के 5500 पदों पर भर्तियां जारी होंगी। कनिष्ठ सहायक के 3284 पदों पर भर्तियां जारी हो चुकी हैं। इसी तरह अब जो आगामी आने वाला विज्ञापन है यह लेखपाल भर्ती का होने वाला है। जिसके संबंध में चर्चाएं काफी लंबे समय से चल रही है और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग विज्ञापन जारी करने की तैयारी में जुटा हुआ है। अब लेखपाल भर्ती का विज्ञापन सम्भवतः फरवरी महीने में जारी किया जा सकता है जो कि पेट 2023 के आधार पर यह विज्ञापन जारी होगा।