Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

Anganwadi Supervisor Bharti: आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती का विज्ञापन जारी, 12वीं पास अभ्यर्थियों का इंतजार समाप्त

Anganwadi Supervisor Bharti: आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के नोटिफिकेशन को घोषित कर दिया गया है। यह नोटिफिकेशन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किया गया है जारी हुए नोटिफिकेशन के आधार पर महिला आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के कोर्स 660 पदों पर भर्तियो के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसके संबंध में पूरी जानकारियां विस्तृत रूप से नीचे बताई गई हैं। आंगनवाड़ी महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किया गया है। आवेदन की जो प्रक्रिया है वह 9 जनवरी से शुरू कर दिया गया है और आवेदन की लास्ट डेट 23 जनवरी 2025 तय किया गया जितने भी इच्छुक अभ्यर्थी है वह इस भर्ती हेतु फार्म को निर्धारित डेट से पहले जरूर भर दें।

आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती हेतु आवेदन शुल्क

आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती हेतु महत्वपूर्ण जानकारी की बात कर लिया जाए तो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अलग-अलग श्रेणी के आधार पर आवेदन शुल्क के निर्धारित किया गया है। जैसे कि सामान्य वर्ग के जो अभ्यर्थी हैं उनके लिए ₹500 आवेदनशुल्क निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदनशुल्क का 250 रुपए तय किया गया है।

आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती हेतु उम्र सीमा

आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती हेतु उम्र सीमा की बात कर लिया जाए तो अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है और अधिकतम उम्र 40 वर्ष है। उम्र सीमा की गणना एक जनवरी 2025 के आधार पर होगी। जितने भी महिला आरक्षित वर्ग की हैं उन्हें उम्र सीमा में सरकारी नियम अनुसार छूट भी प्रदान किया जाएगा।

आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती हेतु शैक्षणिक योग्यता

आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती हेतु शैक्षणिक योग्यता की बात कर लिया जाये तो अभ्यर्थियों के पास 12वीं पास योग्यता निर्धारित किया गया है। किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं पास उम्मीदवार भर्ती हेतु आवेदन कर सकेंगे। सरकारी योग्यता से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दे दिया गया है और आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में जो जानकारियां दी गई है उसे एक बार अवश्य आपको चेक कर लेना है।

आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती हेतु आवेदन की प्रक्रिया

आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती हेतु आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बात कर लिया जाए तो आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती हेतु अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म को भरना होगा।जिसके लिए निम्न स्टेप का पालन करते हुए अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम के फॉर्म को भर पाएंगे। सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाना है इसके बाद रिक्रूटमेंट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है और दिए गए नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर लेना है। सभी जानकारी को अच्छे से चेक कर लेना है और फिर इसके बाद आवेदन फार्म को भरना है और सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना है और आवेदन शुल्क भुगतान कर देना है इस तरह आपका फॉर्म भर जाएगा और सबमिट कर देना है उसके बाद प्रिंटआउट उसका निकलवा लेना है।

Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

Leave a Comment

Skip Ad