Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

UP 1 Lac Govt New Vacancy 2024: यूपी में 1 लाख नई सरकारी भर्तियों को लेकर फिर से बड़ा ऐलान, सीएम योगी ने फिर से की घोषणा

UP 1 Lac Govt New Vacancy 2024: उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ा ऐलान कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माध्यम से यह ऐलान किया गया है और सीएम योगी आदित्यनाथ के माध्यम से कहा गया है कि 100000 पदों पर और भर्तियां की जाएगी। जिसमें 10000 महिलाओं को पुलिस भर्ती में उनका चयनित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में 1 लाख पदों पर नई सरकारी भर्तियों के ऐलान से युवाओं में काफी खुशी की लहर है। जितने भी युवा है वह सरकारी नौकरी की तैयारी अगर कर रहे हैं तो उनके लिए बहुत ही बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। सभी विभागों में भर्तियां निकलने जा रही हैं और नई भर्तियों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माध्यम से यह ऐलान किया गया है और यह ऐलान अंबेडकर नगर में नई घोषणा की गई है।

यूपी शिक्षा विभाग में 60000 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग के अंतर्गत 60000 पदों पर नयी भर्तियां निकलने जा रही हैं। आप सभी की जानकारी के लिए बता देते हैं उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन पूरी तरह से हो गया है और शिक्षा सेवा चयन के माध्यम से भर्ती की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत को 60000 पदों पर भर्ती होने वाली है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माध्यम से अगले 2 वर्ष में 200000 सरकारी भर्तियों का पूरी तरह से ऐलान कर दिया गया है। ऐसे सभी युवा जो कि सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे हुए हैं उनके लिए बता देते हैं इस बार 60000 पदों पर नई भर्तियां निकलने वाली है जिसमें प्राथमिक की कुछ भर्तियां रहेंगी। कुछ अन्य और भी शिक्षक भर्तियां रहेंगी।

हालांकि 60000 पदों पर मुख्यमंत्री के माध्यम से भले ही नई भर्तियों के सम्बन्ध में कहा गया है लेकिन रिक्तियों की बात कर लिया जाए तो उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में 97000 पद रिक्त हैं वहीं पर टीजीटी के रिक्त पदों की संख्या की बात कर लिया जाए तो 25000 पदों की संख्या है। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के कुल 8000 से ज्यादा रिक्त पदों की संख्या है।अब इन पदों पर विज्ञापन जारी होने वाला है हालांकि कौन सा विज्ञापन कब जारी होगा यह शिक्षा सेवा चयन आयोग तय करेगा। शिक्षा सेवा चयन के माध्यम से जल्द ही नया एक्जाम कैलेंडर भी घोषित किया जाने वाला है।

यूपी पुलिस विभाग में 40000 पदों पर भर्तियां

यूपी पुलिस विभाग में 40000 पदों पर नई भर्तियां जारी होने वाली हैं। आप सभी की जानकारी के लिए बता देते हैं उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवम प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से फिर से 40000 पदों पर कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने यह बताया है कि जैसे कि कांस्टेबल के चार 60244 पदों पर अभी वर्तमान में भर्ती प्रक्रिया चल रही है और इसकी शारीरिक परीक्षण करने के बाद अभ्यर्थियों को चयन कर दिया जाएगा। इसके बाद यह भर्ती पूरी हो जाएगी और इस भर्ती के पूरे होने के बाद पुलिस विभाग में 40000 पदों पर और भी भर्तियां की जाएंगी। जिसमें सिर्फ 10000 पदों पर महिलाओं की भर्तियां होंगी।

Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

Leave a Comment

Skip Ad