Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

UP Constable New Vacancy 2025: यूपी में 30000 पदों पर नई कांस्टेबल भर्ती का सीएम योगी ने दिया तोहफा, जाने नोटिफिकेशन और आवेदन का शेड्यूल

UP Constable New Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से नई भर्तियों के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए फिर से काफी बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माध्यम से काफी बड़ा तोहफा दे दिया गया है। अगर आप उत्तर प्रदेश में नई कांस्टेबल भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे है तो 30000 पदों पर फिर से नई से कांस्टेबल भर्ती का ऐलान कर दिया गया है और सीएम योगी ने सीधे तौर पर अभ्यर्थियों को खुशखबरी दिया है जो कि 60244 पदों के लिए असफल हुए थे उन अभ्यार्थियों के लिए यह काफी अच्छा सुनहरा अवसर होने वाला है।

यूपी नई कांस्टेबल भर्ती को लेकर ताजा जानकारी

उत्तर प्रदेश में नई सिपाही भर्ती का नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए फिर से खुशखबरी आ गई है। यूपी में जल्द ही 30000 पदों पर भर्तियां निकलने वाली है। सीएम योगी आदित्यनाथ के माध्यम से विधानसभा में ऐलान भी किया गया है उन्होंने यह भी कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से 2017 से अब तक 156000 पदों पर भर्तिया की जा चुकी हैं और वर्तमान में 60244 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। जैसे ही 60244 पदों की भर्ती प्रक्रिया समाप्त होती है इस भर्ती के बाद 3000 अन्य नई भर्तियां भर्ती बोर्ड के माध्यम से फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

नई भर्ती में एसआई के पद भी रहने की संभावना

उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती के बारे में बात कर लिया जाए तो 30000 पदों पर भर्तियो का ऐलान तो कर ही दिया गया है लेकिन यहां पर जानकारी निकलकर आ रही है कि 30 हजार पदों के अलावा जो कांस्टेबल के साथ दरोगा के पद भी यहां पर सम्मिलित रहने वाले है यानी कि जो अभ्यर्थी दरोगा भर्ती के नोटिफिकेशन के इंतजार कर रहे हैं उन अभ्यर्थियों का भी इंतजार इसी भर्ती के साथ समाप्त होगा। क्योंकि जानकारी निकल कर आ रही है कि कांस्टेबल के 30000 पद ले साथ ही इसके अलावा दरोगा के भी लगभग 5000 पदों पर भर्तिया आएंगी यानी कुल 35000 पदों पर एक साथ यह नोटिफिकेशन जारी होगा।

यूपीएसआई भर्ती हेतु उम्र सीमा शैक्षणिक योग्यता व चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश एसआई भर्ती हेतु उम्र सीमा के बारे में बात कर लिया जाए तो सब इंस्पेक्टर की जो योग्यता है उसके संभावित नियम है यूपीएसआई भर्ती में किसी भी स्ट्रीम से अभ्यर्थी अगर स्नातक है तो वह अभ्यर्थी फॉर्म को भर पाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों की उम्र कम से कम 21 वर्ष होना चाहिए और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होना चाहिए आरक्षित वर्गों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी प्रदान किया जाएगा अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में जो पास अभ्यर्थी है उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु बुलाया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल क्वालिंगफाइंग की रहेगी जैसे कि पिछली भर्ती में कांस्टेबल भर्ती के लिए नियम लागू हुआ था वैसे इस भर्ती में भी वही नियम लागू होगा।

Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

Leave a Comment

Skip Ad