UP Constable Result Good News: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से सिपाही भर्ती का रिजल्ट का इंतजार जल्द समाप्त किया जाने वाला है। सिपाही भर्ती के रिजल्ट को लेकर बहुत बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। जैसे कि सिपाही भर्ती के लिए फाइनल आंसर की 30 अक्टूबर को जारी किया गया था। उम्मीदवारों को बेसब्री से इसके रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है। सिपाही भर्ती का रिजल्ट को लेकर काफी महत्वपूर्ण जानकारी बताई जाने वाली है। सिपाही भर्ती रिजल्ट को लेकर अभी-अभी भर्ती बोर्ड के माध्यम से एक बड़ी सूचना फिर से दी गई है। जो कि यह जानकारी निकल कर आई है
यूपी कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी जाने
उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट के संबंध में बात कर लिया जाए तो कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट को जारी किए जाने की तैयारियां जोर-जोर से भर्ती बोर्ड के माध्यम से चल रही है भर्ती बोर्ड के माध्यम से यह जानकारी बताया गया है कि नवंबर के तीसरे सप्ताह के पहले ही कांस्टेबल भर्ती के रिजल्ट को जारी कर दिया जाएगा। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से परीक्षा की फाइनल आंसर की 30 अक्टूबर को ही जारी किया गया था जो कि उम्मीदवारों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है।
कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा इस डेट में हुई थी
उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती के परीक्षा के बारे में बात कर लिया जाए तो यह कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा 23 अगस्त 24 अगस्त 25 अगस्त 30 अगस्त और 31 अगस्त को आयोजित करवाया गया था। कुल 10 शिफ्ट में या पेपर आयोजित हुआ था और लाखों उम्मीदवारों को इसके रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है जो कि अगस्त में परीक्षा आयोजित हुए 3 महीने बीत चुके हैं लेकिन अब 3 महीने बाद रिजल्ट जारी होने वाला है रिजल्ट का इंतजार कभी भी किसी भी वक्त समाप्त हो सकता है।
परीक्षा में निरस्त प्रश्न और फाइनल आंसर की में कई प्रश्न के बदले उत्तर
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से दो पालियों में यह परीक्षा आयोजित करवाई गई थी 70 प्रश्नों पर भर्ती बोर्ड की आपत्तियां प्राप्त हुई थी। जिनमें से 25 प्रश्नों को पूरी तरह से निरस्त कर दिया गया है। 29 प्रश्नों को विकल्प के दो उत्तर यहां पर सही है। अगर अभ्यर्थी दोनों विकल्पों में से किसी एक को भी भरे हैं तो उसको अंक मिलेगा। 16 प्रश्नों के उत्तर में बदलाव कर दिया गया है। बोर्ड के माध्यम से 30 अक्टूबर 2024 को प्रकाशित फाइनल आंसर की का भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर 9 नवंबर 2024 तक आसानी से देखा जा सकता है।
रिजल्ट के बाद आगे की चयन प्रक्रिया जाने
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवम प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक मानक परीक्षण हेतु भी बुलाया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए बोर्ड के माध्यम से अलग से सूचना जारी होगी जो यूपी पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर यह जारी किया जाएगा। उम्मीद की जा रही फिजिकल दिसंबर से शुरू किया जा सकता है।