UP Weather Latest News: उत्तर प्रदेश में मौसम के परिवर्तन की पूरी संभावना दिख रही है। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के असर से तेज हवाएं चलने के आसार अब दिख रह रहे हैं। मौसम विभाग के माध्यम से एक बार फिर से अलर्ट घोषित किया गया है। 16 मार्च और 17 मार्च को उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। एक तरफ उत्तर प्रदेश में गर्मी काफी ज्यादा पढ़ा रही है तो वहीं पर मौसम विभाग के माध्यम से भारी बारिश का अलर्ट भी घोषित किया है। उत्तर प्रदेश में इस समय देखा जाए तो 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान लगातार बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और आसपास की इलाकों में ओलावृष्टि होने का असर जताया गया है। इसी तरह बहराइच लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कन्नौज, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुध नगर है। अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर और अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, रायबरेली, पीलीभीत, महोबा, झांसी, हमीरपुर, जालौन, बदायूं, संभल, शाहजहांपुर इन इलाकों में हल्की बारिश में तेज हवा चलने के आसार जताया गया है।
उत्तर प्रदेश में बढ़ी गर्मी धूप से हो रही परेशानी
राजधानी में गर्मी का प्रकोप एक बार फिर से बढ़ रहा है। मार्च के महीने में ही तापमान तेजी से ऊपर लगातार चढ़ा है। जिससे लोगों को तेज धूप और उमस से काफी परेशानियां हो रही है। जबकि 13 मार्च में यहां हल्की बारिश होने की वजह से गर्मी कम पड़ने का असर लग रहा था। लेकिन शनिवार को अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी से ज्यादा लोग यहां पर परेशान दिख रहे हैं। जिस वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। उससे आने वाले दिनों में गर्मी और भी ज्यादा बढ़ाने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस यहां पर दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम में बदलाव के बीच सुबह से ही तेज धूप देखने को मिल रही है। जिससे दोपहर में बाहर निकलना यहां पर मुश्किल हो रहा है। गर्मी बढ़ने की वजह से शहर में आने वाले दिनों में लोगों को और भी गर्मी काफी परेशान कर सकती है।