Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

UPPSC PCS Vacancy 2025: यूपीपीसीएस 2025 का नोटिफिकेशन जारी, देखें पूरा शेड्यूल व महत्वपूर्ण बदलाव

UPPSC PCS Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा 2025 का शॉर्ट नोटिफिकेशन घोषित कर दिया गया और यूपीपीसीएस 2025 हेतु उम्मीदवार 20 फरवरी से uppsc.up.nic.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर पाएंगे। इस बार पदों की जो संख्या है वह 200 मात्र है अभ्यर्थियों को काफी उम्मीदें थी कि इस बार पदों की संख्या काफी ज्यादा रहेगी। लेकिन इस बार पदों की संख्या ना के बराबर है पिछली बार पीसीएस में पदों की संख्या 220 थी। लेकिन इस बार सिर्फ 200 पदों पर यह भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया 13 वर्षों में सबसे कम पदों पर इस बार भर्ती निकाली जाएगी। आयोग के माध्यम से यह भी कहा गया है कि नोटिफिकेशन में भले ही 200 पदों की संख्या लेकिन पदों की संख्या अभी आगे चलकर घट या बढ़ भी सकती है।

यूपीपीसीएस 2025 नोटिफिकेशन को लेकर ताजा जानकारी

यूपीपीसीएस 2025 नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और 20 फरवरी से अभ्यर्थी फॉर्म को भर पाएंगे। आप सभी को बता देते हैं 200 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और अभ्यर्थियों की उम्र इस पीसीएस 2025 भर्ती हेतु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 24 मार्च 2025 निर्धारित किया गया है। 24 मार्च के पहले आप बैंक में फीस भी आसानी से जमा कर पाएंगे। विस्तृत नोटिफिकेशन आवेदन का जो लिंक है आज शाम तक आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। जिसके माध्यम से आप अन्य और भी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार नोटिफिकेशन के द्वारा चेक कर पाएंगे।

यूपीपीसीएस 2025 हेतु पदों का पूरा विवरण

यूपीपीसीएस परीक्षा के साथ-साथ सहायक वन संरक्षण यानी क्षेत्रीय वन अधिकारी और आरएफओ सेवा परीक्षक भर्ती हेतु वैकेंसी यह निकाली गई है। सहायक व संरक्षण पद हेतु रिक्तियों की कुल संख्या 10 किया गया है क्षेत्रीय वन अधिकारी पद का जो अधियाचन है मिलने पर इस परीक्षा में उसे भी सम्मिलित कर दिया जाएगा। ऑफिशियल भर्ती के आवेदन में संशोधन की जो लास्ट डेट है वह 2 अप्रैल 2025 निर्धारित किया गया है।उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से वर्ष 2025 कैलेंडर के अनुसार पीसीएस प्रीलिम्स 2025 परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।

यूपीपीसीएस 2025 हेतु उम्र सीमा व अन्य जानकारी

यूपीपीसीएस 2025 हेतु उम्र सीमा के बारे में बात कर लिया जाए तो अभ्यर्थी 1 जुलाई 2025 को 21 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो और 1 जुलाई 2025 को अभ्यर्थियों की उम्र 40 वर्ष से अधिक ना हो यानी अभ्यर्थियों का जो जन्म है वह 2 जुलाई 1985 से पहले या 1 जुलाई 2004 के बाद का नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमों के मुताबिक अधिकतम एवं सीमा में छूट भी प्रदान किया जाएगा। पिछले वर्ष पीसीएस में आवेदकों की संख्या के बारे में बात कर लिया जाए तो 2018 में 635844, 2019 में 544664, 2020 में 595696, 2021 में 6 लाख 91 हजार 173, 2022 में 6 लाख 9974, 2023 में 5 लाख 5459, 2024 में 576154 की कुल संख्या थी।

Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

Leave a Comment

Skip Ad